बिलग्राम: उल्लामऊ गांव में झोपड़ी में आग लगने से दिव्यांग युवक की जिंदा जलकर मौत, गृहस्थी का सामान भी जलकर हुआ राख
Bilgram, Hardoi | May 17, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के उल्लामऊ गांव में शनिवार को दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय दिव्यांग युवक की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग लगने से झोपड़ी में रखा गृहस्थी का पूरा सामान भी राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव निवासी रामनरेश अपनी पत्नी सुमित्रा और दिव्यांग बेटे उग्रसेन के साथ गांव के बाहर झोपड़ी में रहते थे।