DIPR का डिजिटल पॉडकास्ट शुरू, जनता तक पहुंचेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी
देहरादून में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने डीआईपीआर डिजिटल पॉडकास्ट का शुभारंभ किया और पहले एपिसोड की रिकॉर्डिंग की। इस पहल के जरिए सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित की जानकारियां डिजिटल माध्यम से आमजन तक पहुंचाई जाएंगी।
इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही फेक न्यूज पर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की पुष्टि जरूरी है। उन्होंने सोशल मीडिया को जनजागरूकता, सकारात्मक संवाद और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बताया।
#BanshidharTiwari #DigitalPodcast #FakeNews #NationalPressDay #Uttarakhand #PahadSamachar
Dehradun, Dehradun | Nov 17, 2026