राजनांदगांव: जिला पंचायत सभा कक्ष में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने पोट्ठ लईका अभियान के तहत ली गई बैठक
राजनांदगांव जिला पंचायत सभा कक्ष में जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने महिला एवं बाल विकास और अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए चलाए जा रहे अभियान पोट्ठ लईका अभियान के संबंध में चर्चा की और जन सहभागिता एवं स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से सघन अभियान चलाकर कार्य करने को लेकर चर्चा की गई।