16 अक्टूम्बर को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक उद्यमिता विकास म.प्र. द्वारा जिले के उद्यमियों हेतु झाबुआ में एक दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 53 उद्यमियों ने भाग लिया जिन्हें उद्यमों के विस्तार एवं विकास हेतु शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।