गोरखपुर: शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला पीड़ित पहुँचा गोरखपुर प्रेस क्लब किराएदार पर गुंडई के बल पर दुकान कब्जा करने का लगाया आरोप
पीड़ित उमेश प्रसाद श्रीवास्तव ने आज गोरखपुर प्रेस क्लब पर प्रेस वार्ता कर बताया कि चिलुआताल थाना क्षेत्र के करीमनगर में उसकी दुकान है, उसने अपनी दुकान दो लोगों को किराए पर दी थी। जिसमें एक का नाम अचिन खन्ना व दूसरे का नाम प्रशांत सिंह है, इन दोनों के बीच हमेशा विवाद होता रहता है इस वजह से मैंने दुकान खाली करने की नोटिस देने के बाद भी दुकान नहीं खाली किया।