गोरखपुर: धर्मशाला बाजार निवासी पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया
प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने आज धर्मशाला बाजार निवासी पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी के घर पर घंटे छापेमारी किया। शाम में ईडी टीम वापस लौट गई। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी पूरी तरीके से राजनीति से प्रेरित है। लोकसभा चुनाव के पहले सरकार उनके परिवार पर दबाव बनाने के लिए इस छापेमारी को करा रही है।