गोरखपुर: ईडी की छापेमारी के बाद समाजवादी पार्टी गोरखपुर से सदर सांसद प्रत्याशी काजल निषाद का बयान आया सामने
ईडी ने धर्मशाला बाजार निवासी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनय शंकर तिवारी के घर पर छापेमारी की जिसके बाद समाजवादी पार्टी से गोरखपुर सदर सांसद प्रत्याशी काजल निषाद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज के बड़े नेता हैं विनय शंकर तिवारी, उनके आवास पर छापा पड़ना बहुत ही निन्दनीय है। भाजपा की सरकार डरी हुई है।