गोरखपुर: AHT थाने की पुलिस ने शहर के विभिन्न दुकानदारों को नाबालिकों से बाल श्रम न कराने के लिए जागरूक किया
जिले के विभिन्न इलाकों में आज AHT थाने के पुलिसकर्मियों द्वारा दुकानदारों से मुलाकात की गई और उन्हें नाबालिग से बालश्रम न कराने के लिए जागरूक किया गया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बताया कि बालश्रम अपराध की श्रेणी में आता है। शहर के मुख्य चौराहा और पार्क अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर बाल श्रम से जुड़े हुए पोस्टर चस्पा करके लोगों को जागरुक भी किया गया।