अंबाह: रोरिया पुरा में 37 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दी, पुलिस जांच में जुटी
Ambah, Morena | Jul 23, 2026 दिमनी थाना क्षेत्र के रोरिया पुरा गांव में 37 वर्षीय राहुल उर्फ राजू पुत्र शिव सिंह तोमर ने बुधवार-गुरुवार की रात कथित रूप से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।