सीतापुर: दोस्तों के साथ घर वापस जा रहे बिसवा निवासी कावड़िया युवक की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
बिसवा इलाके में रहने वाला एक युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ कावड़ चढ़ाने के लिए चल्हारी घट गया था जानकारी के अनुसार वापस आते समय सन्दिग्ध अवस्था में युवक की हालत बिगड़ गई जिसके बाद दोस्त युवक को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर सीतापुर भेज कर पोस्टमार्टम कराया है।