सीतापुर: हुस्नवापुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत
जनपद के पिसावा थाना क्षेत्र के हुसनवापुर गांव में जमीनी विवाद के चलते हुई मारपीट की घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर किया गया था। जिसके बाद लखनऊ में इलाज होने के दौरान परिवार वाले बुजुर्ग को घर लेकर जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में मृतक बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।