सीतापुर: सावन के पहले सोमवार के अवसर पर नगर के शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, नगर पालिका ने की विशेष व्यवस्थाएं
नगर के शिव मंदिरों में सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। बताया जा रहा है कि शिव मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ा था। नगर पालिका के द्वारा शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इस बात को लेकर पहले से ही विशेष तैयारी की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मुनेंद्र अवस्थी ने व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी दी है।