समस्तीपुर: शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी की पूजा को लेकर सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम
सदर डीएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में सावन की दूसरी सोमवारी की पूजा को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। उन्होंने बताया है कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसको लेकर मंदिर के अंदर एवं बाहरी परिसर में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे।