समस्तीपुर: खानपुर चौक पर जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों के बीच हो रहे झगड़ा में एक महिला के साथ मारपीट
समस्तीपुर जिले के खानपुर चौक के रहने वाले विक्रम कुमार ने बताया कि उनके पड़ोस के रहने वाले दो लोगों के बीच जमीनी विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने उनकी मां पर दूसरे पक्ष के लोगों का समर्थन करने का आरोप लगाते हुए मारपीट कर दिया है। जख्मी हालत में धनमनती देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।