हथौड़ी थाना क्षेत्र के रन्ना गांव के रहने वाले शोभाकांत मंडल ने बताया कि वह अपने मोटर से एक व्यक्ति का खेत पटवन कर रहे थे। खेत पटवन कराने वाले व्यक्ति ने चप्पल चुराने का आरोप लगाकर शोभाकांत मंडल को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।