हैदरनगर: हैदरनगर में डीएसी नंबर के बिना सिलेंडर नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
इन दिनों एलपीजी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। खाना बनाना जरूरी है, मगर एलपीजी के बगैर खाना बनेगा नहीं। हैदरनगर में हर गली मुहल्ले में एलपीजी सिलेंडर लेकर एजेंसी के कार्यालय की ओर आते जाते लोग मिल जाएंगे। उपभोक्ता अखिलेश्वर तिवारी, बीरेंद्र कुमार सिंह, बबिता देवी आदि ने रविवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी।