गुमला: नहर में डूबने से महिला की हालत नाज़ुक, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | May 6, 2026 महुआ टांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम पारही नवाटोली की रहने वाली 50 वर्षीय मंगरी देवी बुधवार की सुबह नहाने के लिए गांव के नहर में गई थीं। इसी दौरान उनकी जेठानी जब नहर में बर्तन धोने पहुंची तो मंगरी देवी को पानी के अंदर डूबे हुए देखा।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकालकर घर ले गए जहां प्राथमिक तौर पर पूरे शरीर में तेल मालिश की गई।