लाडनूं: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 27 महिलाओं का हुआ सम्मान, नगरपालिका सभागार में हुआ आयोजन
Ladnu, Nagaur | Mar 8, 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज शुक्रवार को कुल 27 महिलाओं का नगर पालिका सभागार में सम्मान किया गया। इस बारे में नगर पालिका अध्यक्ष रावत खान ने बताया कि सम्मानित के मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के 22 लाभार्थियों और 5 स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान उनको सांकेतिक चेक व अभिशंषा पत्र भेंट किया गया।