संदेश: कोसडीहरा गांव में जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट मैच खेला गया
संदेश प्रखंड के कोसडीहरा गांव में जिला स्तरीय नाइट क्रिकेट मैच खेला गया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भाजपा बिहार के राम दिनेश यादव ने किया। जिस दौरान आयोजन कमिटी ने राम दिनेश यादव को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्बोधित किया। दर्जनों टीम ने इस खेल में हिस्सा लिया।