संदेश: आरा -छपरा फोरलेन पर तेज गति से आ रहे ट्रक ने लूना बाइक पर सवार 4 लोगों को मारी टक्कर, 2 लोगों की घटनास्थल पर हुई मौत
भोजपुर जिले के आरा छपरा फोरलेन पर तेज गति से आ रहे बालू लदा ट्रक ने बाइक सवार पति पत्नी व पुत्र को टक्कर मार दिया। जिस घटना में बाइक सवार चार लोगों में से दो की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान पुनपुन निवासी तेतरा देवी व करण कुमार के रूप में हुई। धनजी बिंद व चंदन कुमार इस घटना में जख्मी है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच जांच में जुट गई।