संदेश: चकरदह से शराब मामले में दो लोग गिरफ्तार
संदेश विधानसभा के चकरदह से शराब मामले में दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि 30 लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पहचान चकरदह गांव निवासी दिलीप राम व हरेंद्र सिंह के रूप में हुई। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनो को जेल भेज दिया।