कोरबा: नगर निगम के साकेत भवन में आग लगी, शार्ट सर्किट से लगी आग पर काबू पाया गया
Korba, Korba | May 21, 2026 कोरबा जिले में पढ़ रही भीषण गर्मी के कारण आग लगने की घटना में लगातार इजाफा होता जा रहा है, जिससे जान माल का नुकसान भी हो रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार की दोपहर नगर निगम के प्रशासनिक भवन साकेत में अचानक भीषण आग लग गई. शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है, इसके बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई.