महोबा: कबरई में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
Mahoba, Mahoba | May 31, 2026 शिवहरे पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस बस की तलाश कर मामले की जांच कर रही है।