रामपुर: कलेक्ट्रेट में जनसेवा समिति द्वारा डूंगरपुर आसरा कॉलोनी के लोगो की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा
Rampur, Rampur | Aug 1, 2024 गुरुवार को जनसेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष वसीम उल हसन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुँचे और डोंगरपुर आसरा कॉलोनी के लोगो की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। जिला अधिकारी के नाम दिए गए ज्ञापन में डूंगरपुर आसरा बस्ती की जर्जर स्थिति को सही करने व अन्य समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है।