अमरोहा: पंडित दीनदयाल नगर में भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Amroha, Amroha | Mar 26, 2024 पंडित दीनदयाल नगर में भाजपा नेता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया कि भाजपा नेता ने छत पर चढ़कर पहले एक बार हवाई फायरिंग की। इसके बाद तमंचा लोड करके दूसरी गोली अपने सीने से सटाकर मार ली। गोली लगते ही अजीत चौधरी छत पर गिर पड़े। इससे उसकी मौत हो गई।