अमरोहा: एसपी के निर्देश पर जिले भर में पुलिस ने 143 अपराधियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट धारा के तहत की कार्रवाई
Amroha, Amroha | Mar 26, 2024 जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने 143 अपराधियों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट धारा 110 जी के तहत कार्रवाई की है। एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव के चलते अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है। लोकसभा चुनाव को अमरोहा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न करना है। जिले में जो अपराधी बाकी हैं उन्हें भी चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी ।