अमरोहा: पुलिस लाइन अमरोहा में डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ खेली होली, एक दूसरे को लगाया रंग
Amroha, Amroha | Mar 26, 2024 अमरोहा पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। इस दौरान एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि कल अमरोहा जिले में होली के त्योहार को पुलिसकर्मियों ने अलर्ट रहते हुए शांतिपूर्ण संपन्न कराया। आज होली खेलने में अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी, एसपी कुंवर अनुपम सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मौजूद रहे।