पुवायां: बंडा मंडी में बारदाना की कमी से किसान परेशान, गेहूं खरीद कराने की मांग की
दरअसल बंडा मंडी में बारदाना_की_कमी से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। किसानों का कहना है कि सरकार के वादे खोखले साबित हो रहे हैं। खुले आसमान के नीचे पड़ी फसल और ऊपर से बारिश का साया, उनकी मेहनत को बर्बाद कर सकता है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो किसान धरना प्रदर्शन करेंगे।