लकड़ी नबीगंज: जामों बाजार थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
लकड़ी नवीगंज प्रखंड क्षेत्र के जामो बाजार थाना क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में चुनाव को भय मुक्त करने के लिए प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। प्रशासन द्वारा निडर होकर मतदाताओं को चुनाव के दिन मतदान करने का अपील किया गया।