शुक्रवार को लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर मकड़ी टोला में बिजली का करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही लकड़ी नवीगंज थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मृतक संतोष कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।