लकड़ी नबीगंज: मदारपुर दुर्गा मंदिर के समीप घटिया सामग्री लगाकर हो रहे यात्री सेड निर्माण कार्य ग्रामीणों ने किया विरोध
लकड़ी नवीगंज प्रखंड के दुर्गा मंदिर के समीप सांसद मद से हो रहे यात्री सेड निर्माण कार्य में सामग्री घटिया लगाकर ठेकेदार द्वारा निर्माण करने पर ग्रामीणों ने विरोध कर नाराजगी जताया । ग्रामीणों का आरोप है कि मानक के अनुसार सामग्री लगाकर निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिससे जल्दी यात्री सेड टूट जाएगा।