लकड़ी नबीगंज: मदारपुर में मतदाता जागरूकता को लेकर निकाला गया कैंडल मार्च
लकड़ी नवीगंज प्रखंड के मदारपुर में गुरुवार को जिला अधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशील कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च रैली ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि हर घर में युवा मतदाता है और उन्हें मतदान करने की आवश्यकता है।