इटावा: सोनई पुल के पास सैफई यूनिवर्सिटी की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
Etawah, Etawah | Mar 14, 2024 वैदपुरा इलाके के सोनई पुल के पास में गुरुवार शाम करीब 8 बजे सैफई यूनिवर्सिटी की एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई। एससएसपी संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रा औरैया जनपद के कुदरकोट की रहने वाली है। छात्रा का शव कहीं से लाकर फेंका गया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।