इटावा: विकास भवन प्रेरणा सभागार में DM-SSP की अध्यक्षता में आगामी त्योहार की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत हुई पीस कमेटी मीटिंग
Etawah, Etawah | Mar 14, 2024 गुरुवार को DM अवनीश राय व SSP संजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में, सभी धर्म के गुरुओं महंत एवं मौलवियों तथा नागरिकों के साथ आगामी त्यौहार होली व रमजान की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत, पीस कमेटी की मीटिंग विकास भवन के प्रेरणा सभागार में आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने में जिला प्रशासन सदैव तत्पर रहेगा।