बरेली: पीलीभीत में महिला को पीटकर घर से निकाला, बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज
पीलीभीत में पति और ससुरालियों ने दहेज न मिलने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने अपने मायके खुर्रम गौटिया पहुंचकर बुधवार रात साढ़े 12 बजे बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। खुर्रम गौटिया निवासी प्रीति ने बताया कि उसकी शादी पीलीभीत निवासी रवि जयसवाल के साथ 2021 में हुई था। विवाह के कुछ माह बाद से ही पति, सास, ससुर कम दहेज का ताना देने लगे थे।