बरेली: बरेली सेंट्रल जेल में बंद शूटर का वीडियो हुआ वायरल, एसपी सिटी ने मारा छापा
बरेली सेंट्रल जेल में बंद शूटर आसिफ खान का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। एसपी सिटी राहुल भाटी ने अमले के साथ जेल में छापा मारा लेकिन आसिफ के पास मोबाइल फोन नहीं मिला। वर्ष 2019 में शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के ठेकेदार राकेश यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या कराने के लिए भाड़े के शूटर बुलाए गए थे।