लखनऊ के बीकेटी इलाके के बड़ी बाजार में कार का शीशा तोड़कर 3.5 लाख रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। दो बाइक सवार युवक सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। थाना बीकेटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।