छतरपुर: छत्तरपुर: कुएं में गिरी 9 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल, हालत नाज़ुक
पलामु जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खाटीन गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव निवासी कुलदीप कुमार की 9 वर्षीय पुत्री नंदनी कुमारी बच्चों के साथ खेलते समय अचानक कुएं में गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर बच्ची को कुएं से बाहर निकाला और आन