डिंडौरी: बरगांव के पास चलती मोटरसाइकिल से अचानक पत्नी गिरी, गंभीर रूप से हुई घायल, जबलपुर रेफर
डिंडौरी जिले के बरगांव के पास चलती मोटरसाइकिल से अचानक पत्नी नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार करते हुए महिला को जबलपुर रेफर किया गया । दरअसल शनिवार शाम 6:30 बजे मोटरसाइकिल में सवार होकर विक्रमपुर से पति-पत्नी पौडी गांव जा रहे थे उसी दौरान पत्नी चलती मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई।