शाजापुर: सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस की घेराबंदी, कॉलेज परिसर से दो संदिग्ध गिरफ्तार
शाजापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार की दरमियानी देर रात कोतवाली पुलिस ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे चार संदिग्ध युवकों में से दो को गिरफ्तार किया।सूचना मिली थी कि द्वारकापुरी कॉलोनी क्षेत्र में चार युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचीलेकिन पुलिस को देखते ही चारों युवक भागने लगे