कटेया: कटेया में चोरी की ई-रिक्शा से 174 लीटर शराब बरामद, दो नाबालिग पकड़े गए: थानाध्यक्ष
एसपी के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कटेया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर मोतीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास छापेमारी कर चोरी की एक ई-रिक्शा से 174 लीटर देशी व विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से दो विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। मामले में कटेया थाना में