गोड्डा: महागामा में विक्षिप्त युवक का शव मिला, हत्या की आशंका, सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम
Godda, Godda | Apr 10, 2026 शुक्रवार की सुबह महागामा थाना को सूचना मिली कि एक युवक की लाश है। पुलिस घटनास्थल पहुँची तब मृतक की शिनाख्त सुधांशु मंडल के रूप में हुई। उसके घरवालों ने बताया कि वो नशा भी करता था। शाम से ही वो घर नहीं आया था। शरीर के कई हिस्सों में जख्म है जिससे लग रहा है कि उसकी हत्या हुई है। पुलिस ने सदर अस्पताल शव भिजवा कर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस जांच कर रही है।