चरखारी: खरेला में सर्प दंश से डंप कर्मी की मौत, पत्नी और बच्चों सहित परिवार का बुरा हाल, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के मोहल्ला स्वामीदास निवासी 30 वर्षीय मुन्ना अहिरवार की सर्प दंश से मौत हो गई। मुन्ना निर्माण सामग्री के डंप में काम करता था। काम के दौरान उसे सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी खरेला ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने आज शव का पोस्टमार्टम कराया है।