नवाबगंज: लखनऊ अग्निकांड में बाराबंकी के अम्मार को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, छोटे भाई के छलके आंसू
लखनऊ में कोचिंग सेंटर संचालित भवन में लगी भीषण आग में जान गंवाने वाले बाराबंकी निवासी मोहम्मद अम्मार को उनके पैतृक गांव में मंगलवार करीब 1 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। 24 वर्षीय अम्मार लखनऊ में ग्राफिक्स डिजाइनर के रूप में कार्यरत थे।