मेरठ: मेरठ में क्राइम ब्रांच टीम पर हमला, हिस्ट्रीशीटर को पकड़ने गई पुलिस के साथ हुई मारपीट, आरोपी फरार
बावजूद इसके पुलिस अब तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी मामले में शुक्रवार दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम शक के आधार पर एक हिस्ट्रीशीटर युवक को पकड़ने गांव कैली थाना खरखोदा पहुंची। आरोप है कि युवक के परिजनों ने पुलिस का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की की, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया।