सुपौल: ढोरे कटईया में खूनी भूमि विवाद, युवक का हाथ काटा, हालत गंभीर
Supaul, Supaul | Jul 10, 2026 सदर थाना क्षेत्र के सुखपुर सोलहनी पंचायत के ढोरे कटईया वार्ड-17 में वर्षों पुराने भूमि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 20 वर्षीय नीतीश कुमार पर कथित रूप से लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसका दाहिना हाथ कट गया और सिर पर कई गंभीर चोटें आईं। घायल युवक को परिजनों ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया।