ननखड़ी: राष्ट्रीय राजमार्ग 5 नीगुलसारी के पास वाहनों की आवाजाही बाधित, अधिकारी ने रामपुर में दी जानकारी
राष्ट्रीय राजमार्ग 5 नीगुलसारी के पास वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित रहा। अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को सुबह के समय भारी भू-स्खलन होने के कारण यातायात व्यवस्था पुरी तरह से प्रभावित हुई। विभाग की टीम द्वारा इस मार्ग को बहाल करने का कार्य शुरू किया। लेकिन भारी भू-स्खलन होने के कारण पुरा दिन बाधित रहा।