ननखड़ी: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बायल में चलाया सफाई अभियान, रैली निकालकर लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बायल में आज रविवार को रामपुर परियोजना द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान सभी महिलाएं एकत्रित हुई और सफाई अभियान में अपनी भूमिका सुनिश्चित की। वहीं इस दौरान रैली का भी आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया।