सेहराई थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम साजनमहू कला निवासी मिथलेश बाई ने बुधवार को शाम लगभग चार बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि 4 जनवरी को खेत पर काम के दौरान उनके साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। बीच-बचाव में आए पति के साथ भी मारपीट हुई, जिसमें दोनों को चोटें आईं।