बीसलपुर: अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर विवाहिता को बेघर किया, पति, सास-ससुर सहित 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज
दियोरिया कला। शादी के छः साल बाद ससुराल वालों ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में बैगन आर कार की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए विवाहिता को उसकी पांच साल की बेटी के साथ घर से निकाल दिया विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सास ससुर सहित चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।